स्वास्थ्य में निवेश जीवन भर का लाभ - साहित्यकार ज्योति जैन
अपना विचार मंच की साधारण सभा में वरिष्ठ सदस्यों एवं समाजसेवियों का सम्मान
इंदौर । अपना विचार मंच , इंदौर की साधारण सभा ऊषाराजे परिसर, उषानगर में सम्पन्न हुई ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती ज्योति जैन ने कहा, ‘‘सेहत पर खर्च करने वाला समय, खर्च नहीं इन्वेस्टमेंट है जो जीवनपर्यन्त आपको अच्छे स्वास्थ्य का रिटर्न देता है।‘‘
श्रीमती जैन ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा शरीर ही हमारा सबसे बड़ा साथी है और इसे निरोगी रखना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन 30-40 मिनट योग एवं व्यायाम करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वरचित लघुकथा 'आत्म निर्भरता' एवं कविता 'समानता' का पाठ भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुस्कान ग्रुप के संस्थापक श्री जीतू बगानी ने अंगदान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद शरीर के अंग जरूरतमंदों के हित में दान किए जाने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सम्पूर्ण देहदान करता है तो उसे 'सम्मानित ईश्वर' माना जाता है।
समारोह में मंच के 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों श्री आर.एस. गोयल, श्री सुभाष धानापुने एवं श्री नारायण नन्नौरे का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही नियमित योग करवाने वाले श्री प्रवीणचंद जैन एवं साइबर फ्रॉड से अपनी दादी को बचाने वाले 12वीं के छात्र दर्षील भंडारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रजक समाज के अध्यक्ष श्री महेश ढालिया *(मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त)* का भी सम्मान किया गया।
मंच अध्यक्ष श्री एल.एन. राठी ने गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव सुनील लाहुरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं सत्यप्रकाश चौरसिया ने आय-व्यय पत्रक पढ़ा।
अतिथिद्वय का स्वागत पुष्पहार से हुआ। परिचय अपना विचार मंच के संस्थापक देवेन्द्र होलकर एवं श्रीमती नीतू जैन ने दिया। संचालन बी.एल. तिवारी ने किया एवं आभार सुनील लाहुरे ने माना। कार्यक्रम का समापन जन-गण-मन से हुआ।
--देवेन्द्र होलकर 9826424452
.jpg)
