ad

लघुकथा लेखन में विशिष्ट योगदान के लिए ज्योति जैन को मिला बड़ा सम्मान


 

लघुकथा लेखन में विशिष्ट योगदान के लिए ज्योति जैन को मिला बड़ा सम्मान  

वामा साहित्य मंच की तीन रचनाकार भी हुई सम्मानित 

वामा के खाते में चार बड़े सम्मान 

भोपाल । लघुकथा शोध केंद्र समिति, भोपाल द्वारा लघुकथा दिवस के अवसर पर हिंदी भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. 

आयोजन में पद्मश्री पं. रामनारायण उपाध्याय स्मृति प्रादेशिक लघुकथा सम्मान -2026 से साहित्यकार ज्योति जैन (अध्यक्ष-वामा साहित्य मंच) को लघुकथा क्षेत्र में समग्र अवदान के लिए सम्मानित किया गया.

वरिष्ठ साहित्यकार श्री देवेन्द्र दीपक,

 वरिष्ठ साहित्यकार 

डॉ उमेश सिंह पूर्व निदेशक मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी 

डॉ.नुसरत मेहदी निदेशक उर्दू साहित्य अकादमी 

डॉ. ध्रुव कुमार (पटना)

कांता राय ने उन्हें यह सम्मान गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदान किया.

उल्लेखनीय तथ्य है कि वामा साहित्य मंच की कार्यकारिणी से दीपा मनीष व्यास(आईना हँसता है) और रश्मि चौधरी (संवेदनाओं का स्पर्श) को भी उनकी कृति के लिए लघुकथा श्री कृति सम्मान प्रदान किए गए...

साथ ही वामा साहित्य मंच की सक्रिय सदस्य कोमल वाधवानी को लघुकथा का डॉ. उपासना सक्सेना दिव्यांग प्रेरणा सम्मान दिया गया...

जबकि संस्था की सदस्य अंतरा करवड़े अतिथि के रूप में मौजूद रहीं.

वामा साहित्य मंच की संस्थापक अध्यक्ष पदमा राजेंद्र, सचिव स्मृति आदित्य व अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष ज्योति जैन सहित सभी सम्मानित रचनाकारों को बधाई दी है और वामा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post