ad

इटारसी की दूषित पेयजल समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन


 

इटारसी की दूषित पेयजल समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन

इटारसी ।  नगर में लंबे समय से चली आ रही दूषित एवं गंदे पेयजल की समस्या को लेकर समाजसेवी सिद्धार्थ आर्य ने आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति, नागरिकों को हो रही परेशानियों तथा स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही मांग की गई कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

सिद्धार्थ आर्य ने बताया कि इटारसी के अनेक क्षेत्रों से लगातार गंदा पानी आने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस कारण नागरिकों को पीने योग्य पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और इसके लिए निरंतर जनहित में प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विषय को गंभीरता से सुना तथा समस्या के निराकरण हेतु संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

सिद्धार्थ आर्य ने कहा कि इटारसी के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आगे भी आवश्यक लोकतांत्रिक एवं वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post