ad

लॉयन क्लब इटारसी 'समर्पण' का वर्ष 2026–27 का संस्थापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न



लॉयन क्लब इटारसी 'समर्पण' का वर्ष 2026–27 का संस्थापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

इटारसी । लॉयन क्लब इटारसी 'समर्पण' का वर्ष 2026–2027 का संस्थापन समारोह  प्लेटिनम रिसोर्ट, इटारसी में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न शहरों से पधारे लॉयन पदाधिकारियों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह  मे उज्जैन से पधारे संस्थापन अधिकारी MJF लॉयन संजय सक्सेना (VDG-2), ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अध्यक्ष लॉयन चंद्रशेखर दास महंत, सचिव लॉयन स्वरूप सिंह एवं कोषाध्यक्ष लॉयन खालिक शाह सहित नवीन पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम मे नागदा  से पधारे मुख्य अतिथि MPJF लॉयन डॉ. पंकज मारू (VDG-1), ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सेवा कार्यों को समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए लॉयन क्लब इटारसी 'समर्पण' द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की सराहना की।

प्रवेश अधिकारी PMJF डॉ. शैलेन्द्र नेमा ने सभी नवीन सदस्यों को लॉयन पिन पहनाकर लॉयन सदस्य बनने की शपथ दिलाई। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि MJF लॉयन सुयश कुलश्रेष्ठ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ष 2025–26 के अध्यक्ष लॉयन मनोज गुप्ता ने किया। आयोजन समिति की अध्यक्ष लॉयन निहारिका मालवीय ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लॉयन राज सैनी ने क्लब को सेवा के नए आयामों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण लॉयन क्लब इटारसी 'समर्पण' द्वारा संचालित "सहारा बैंक" सेवा प्रकल्प रहा। इस प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, वॉकर, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल बेड एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अभिनव सेवा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा अपने-अपने शहरों में भी इस प्रकार की सेवा गतिविधियां प्रारंभ करने की प्रेरणा लेने की बात कही।

चार्टर सदस्य लॉयन मनोज गालर द्वारा सहारा बैंक को मजबूत एवं प्रभावी गति प्रदान करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सभी वक्ताओं ने विशेष सराहना की।

इस अवसर पर क्लब सदस्य द्वारा MPJF लॉयन डॉ. पंकज मारू की संस्था 'स्नेह' के बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री भेंट कर सेवा का संदेश दिया गया।

समारोह में लॉयन क्लब इटारसी समर्पण के चार्टर सदस्य, संरक्षक सदस्य एवं सभी लॉयन सदस्य, साथ ही लॉयन क्लब फ्रेंड्स, कपल, मैत्री, पंख, नर्मदापुरम, होशंगाबाद एवं आयुष सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष लॉयन नवल सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, विभिन्न क्लबों से पधारे पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लॉयन डॉ. राजेश गुप्ता एवं लॉयन डॉ. मनीषा गुप्ता ने किया।

अंत में नवीन अध्यक्ष लॉयन चंद्रशेखर दास महंत ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की तथा वर्ष 2026–27 में सेवा, समर्पण और मानवता के क्षेत्र में क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post