वार्ड 22 में अचानक सीएमओ सुरेखा जाटव पहुंची : सड़क पर कचरा डालने पर किया जुर्माना
इटारसी । वार्ड नंबर 22 में अचानक सीएमओ सुरेखा जाटव पहुंची। जहां उन्हें एक घर के मालिक द्वारा सड़क पर कचरा डालते हुये मिले।तत्काल सीएमओ ने कचरा सड़क पर डालने वाले के ऊपर 500 रूपये का जुर्माना किया।इसी दौरान वार्ड में साफ सफाई बेहतर दिखाई दी।वहीं वार्ड के जिन लोगों ने नाली पर अतिक्रमण किया है,उन्हें सभी को अतिक्रमण तोड़ने के नोटिस देने के आदेश नगरपालिका के संबंधित अधिकारी को दिये।इसके अलावा वार्ड में दो स्थानों पर पानी की पाइप लाइन में लीकेज मिले जिन्हें तत्काल ठीक करने के आदेश दिये गये।इस दौरान सीएमओ के निरीक्षण के समय विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद प्रतिदिन देवन्द्र पटेल उपस्थित रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)