भारतीय किसान संघ नें गुर्रा सबस्टेशन पर किया आंदोलन
इटारसी । भारतीय किसान संघ द्वारा आज बिजली समस्याओं के निराकरण हेतु गुर्रा सबस्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसान ए्वं भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, भारतीय किसान संघ नें जले ट्रांसफार्मर बदलनें, झुके हुए पोल सुधारनें, बेहतर मेंटनेंस की मांग बिजली विभाग से की है । लगभग 2 घंटे चले आंदोलन के बाद भारतीय किसान संघ नें मौकै पर जेई श्री चंदेल को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करनें की मांग की है, इसके बाद डीजीएम को सबस्टेशन बुलाकर त्वरित निराकरण हेतु मांग की ।
नहीं मिल पा रही 10 घंटे बिजली
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में धान की रोपाई चल रही है, बारिश के अभाव से किसान बिजली विभाग से अपेक्षा कर रहा है कि 10 घंटे सिंचाई हेतु निर्बाध बिजली मिल जाए लेकिन बिजली नहीं मिल पा रही जिससे किसानों की धान सूखनें की कगार पर है, हमनें बिजली विभाग से निवेदन किया है कि 10 घंटे बिजली दी जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन करेंगे ।
डीजीएम नें पहुंचकर सुनी समस्याएं
धरना प्रदर्शन की जानकारी लगते ही उप महाप्रबंधक सौरभ पाण्डेय गुर्रा सब स्टेशन पहुंचे, जहां भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके समस्याएं सुनी एवं 10 घंटे बिजली देनें हेतु कर्मचारियों को आदेशित किया एवं किसान संघ के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया, खराब ट्रांसफार्मर को तय समय सीमा में बदलनें, टूटे हुए पोल बदलनें एवं बेहतर मेंटनेंस की बात भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से कही है ।
यह रहे उपस्थित
आंदोलन में भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, श्रीराम दुबे,सरदार यादव, राजू तोमर,जगदीश कुशवाह, लक्ष्मीनारायण यादव, परेश चौधरी, सुरेन्द्र चौरे,छोटेलाल यादव, मनोज पटैल,सियाराम चौरे,रामस्वरूप चौरे,मनोज चौरे,राजेश दुबे,ललित दुबे, प्रतीक चौरे,नर्मदा पाल,पप्पू सिंह, लल्लन चौरे,गोपीराम चौरे,संजू चौरे,रंजीत चौरे, संतोष दुबे आदि उपस्थित रहे ।
Tags:
समाचार
.jpg)