दो गज नशे से दूरी कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम करवाया गया
रीवा । शासकीय कन्या महाविद्यालय में दो गज नशे से दूरी कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम करवाया गया जिसमें एनसीसी एनएसएस और रेड क्रॉस की छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली और अपने विचार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉक्टर वनिता धुर्वे ने नशा किस प्रकार से समाज और परिवार में प्रभाव डालती है उसके बारे में बतलाया । डॉक्टर नीलम दुबे होम साइंस ने छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और विभिन्न रोगों के बारे में बताते हुए उन्होंने कई उदाहरण देकर के समझाया की छात्राएं नशे को कैसे दूर करवा सकती हैं । कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर विभा श्रीवास्तव ने की और उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई और नशे से होने वाली हानियां के बारे में बतलाती हुई बताया कि अगर एक छात्र चाहे तो वह अपने परिवार को पड़ोस में और अपने गांव या शहर में नशा मुक्ति अभियान चलाकर राष्ट्र को नशा मुक्ति बनाने में अपना पूरा सहयोग दे सकती है और अगर यहां 50 छात्राएं भी अगर बैठी हैं तो 50 परिवार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और 50 छात्राएं कम से कम 500 लोगों को नशा मुक्त कर सकती हैं और इसी प्रकार से अन्य छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने भी नशा मुक्ति के बारे में छात्राओं को बतलाया और अपने विचार व्यक्त किये।
Tags:
समाचार
.jpg)