माँ नर्मदा स्कूल में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा
इटारसी। माँ नर्मदा स्कूल में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई।भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देश के प्रमुख धार्मिक उत्सवों में से एक है,ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्नान उत्सव के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा बीमार हो जाते हैं। लगभग 15 दिनों तक एकांत में रहने और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का काढ़ा लेने के बाद वे स्वस्थ होते हैं, जिसके बाद यह रथ यात्रा शुरू होती है।इस अवसर पर कई राज्यों में भव्य आयोजन किए जाते हैं।इसी उपलक्ष में मां नर्मदा स्कूल के प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं के द्वारा रथ यात्रा निकाली गई। आयोजन में भगवान जगन्नाथ , भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा जी के रथ की सुंदर झांकी तैयार की गई ।एवं छोटे छोटे बच्चों के द्वारा रथ को खींचकर स्कूल कैंपस में यात्रा निकाली गई। नर्मदा स्कूल की संचालिका श्रीमती अनीता अग्रवाल ने सभी बच्चों को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाले जाने के कारण से अवगत करवाया। और बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है।आयोजन में माँ नर्मदा स्कूल की संचालिका श्रीमती अनीता अग्रवाल, प्रिंसिपल श्रीमति साक्षी भारद्वाज एवं अन्य शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह सभी की उपस्थिति में रथ यात्रा का सकुशल समापन किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)