ad

सदभावना मंच सदस्यों ने सुपरस्टार राजेश खन्ना को दी भावभीनी श्रद्धांजलि



सदाबहार सुपरस्टार राजेश खन्ना 'आनंद' कभी मरा नहीं करते

सदभावना मंच सदस्यों ने सुपरस्टार राजेश खन्ना को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 खंडवा। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (काका) की पुण्यतिथि के अवसर पर सदभावना मंच सदस्यों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'सुपरस्टार' शब्द यदि किसी एक कलाकार के लिए गढ़ा गया, तो वह राजेश खन्ना थे। अपनी अनूठी अदा, गर्दन झुकाकर आँखें मटकाने के अंदाज और रोमांटिक संवाद अदायगी से उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। 'आनंद' फिल्म का उनका वह अमर संवाद 'बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं' आज भी जीवन के फलसफे को बयां करता है। 'काका' का जादू, उनकी सदाबहार फिल्में और उनके गीत आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं। वे केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक संपूर्ण युग थे। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, देवैंद्र जैन, केबी मंसारे, अनूप शर्मा, जीडी सराफ, अशोक जैन, अजय मंडलोई, सतीश मुदिराज, डॉ. एमएम कुरैशी, सुनील सोमानी, योगेश गुजराती, राजेश खांडे, निर्मल मंगवानी, रामनाथ सराफ, योगेश गदले, संतोष सोनी, राजेश पौरपंथ, एनके दवे, महेश मूलचंदानी, विजया दिवेदी, राधेश्याम शाक्य, अशोक पारवानी, कमल नागपाल, अर्जुन बुंदेला, सुभाष मीणा, रजत सोहनी, नितिन मुदलियार, कैलाश पटेल आदि सदस्यों व्दारा राजेश खन्ना के किरदार को कराओके के माध्यम से फिल्मी गीतों को गाकर जीवंत किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post