ad

विराट काव्य संध्या : आस्था पर आंच नहीं आने देंगे , कवियों ने भरी हुंकार



श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम जनपद अंबेडकर नगर इकाई के तत्वाधान में विराट काव्य संध्या : आस्था पर आंच नहीं आने देंगे , कवियों ने भरी हुंकार

आस्था पर आंच नहीं आने देंगे, भारत संस्कारों का घर है:कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती "राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम

पिलखुवा । अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन वरिष्ट कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुआ। कवि सम्मेलन का भव्यसंचालन  रामवृक्ष बहादुरपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ट कवयित्री डा.शशि जायसवाल का व विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकप्रिय कवि रामस्वरूप मयूरेश तथा वरिष्ठ कवयित्री वीना गोयल पिलखुवा उपस्थित रहें। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तो से एक से बढकर एक कवि कवयित्रियाँ उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री सुनीता छाबड़ा के माँ शारदे की सुंदर वंदना से हुई इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने सुंदर उद्भोधन से कार्यक्रम को गति प्रदान की फिर काव्यपाठ के क्रम में सर्वप्रथम डा.ऋचा शर्मा श्रेष्ठा ने अपनी कविता पढी फिर एक के बाद कवियों ने अपने अपने कविता का पाठ किया काव्यपाठ करने वाले कवि डा.राजेश तिवारी मक्खन झांसी श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी बागपत ,विनोद कुमार शर्मा आनन्द राजस्थान ,श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ,अतुल कुमार शर्मा सम्भल उ.प्र.सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद ,ओम प्रकाश कुंतल राजस्थान , सुषमा भंडारी, सुशीला जोशी उषा सूद दिल्ली ,आशा विसारिया चंदौसी, आशा शर्मा इंदौर, रजनी सिंह गाजियाबाद , सरिता श्रीवास्तव जोधपुर, नीरजा सिंह अमरावती,  मनोज मंजुल ओज कवि कासगंज सविता महरोत्रा सुगंधा प्रयागराज रमेश चंद्रा शामली उ.प्र.,डा.कु. शशि जायसवाल प्रयागराज,ममता गुप्ताबाराबंकी लतेलिन लता प्रधान छत्तीसगढ़, ईश्वर चंद्र विद्या वाचस्पति संतकबीरनगर,राम स्वरूप मयूऱेश झारखंड संगीता शुक्ला प्रयागराज,डा. राम अवतार शर्मा "राम" बाड़ी राजस्थान राजेश कुमार शर्मा धौलपुर राजस्थान, सुमन वर्मा नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश मंच संचालक कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी ने अपने सुंदर संचालन से मंच को बांधे रखा अतं में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post