ad

परमपूज्य जैन मुनि समय सागर जी महाराज संसघ के भोपाल आगमन पर मंत्री विश्वास सारंग ने की अगवानी, लिया मंगल आशीर्वाद



परमपूज्य जैन मुनि समय सागर जी महाराज संसघ के भोपाल आगमन पर मंत्री विश्वास सारंग ने की अगवानी, लिया मंगल आशीर्वाद

एम.पी. नगर स्थित जैन मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा नरेला विधानसभा के विधायक विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को परमपूज्य जैन मुनि समय सागर जी महाराज संसघ के भोपाल आगमन पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी अगवानी की। इस अवसर पर मंत्री सारंग एम.पी. नगर स्थित जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परमपूज्य मुनिश्री के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

परमपूज्य जैन मुनि समय सागर जी महाराज के भोपाल आगमन को धर्म, आध्यात्म और संस्कारों का महापर्व बताते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संत-महात्माओं का नगर में आगमन सदैव समाज के लिए प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। उनका तप, त्याग, संयम और अहिंसा पर आधारित जीवन समाज को सदाचार, नैतिकता एवं आत्मअनुशासन का संदेश देता है।

मंत्री सारंग ने कहा कि जैन धर्म की मूल भावना ‘अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद’ मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है। आज के समय में जब समाज को नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की सबसे अधिक आवश्यकता है, ऐसे में संतों का मार्गदर्शन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि परमपूज्य समय सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्रदेश एवं समाज के लिए मंगलकारी है।

मंत्री सारंग ने परमपूज्य मुनिश्री से प्रदेश की निरंतर प्रगति, जनकल्याण, सामाजिक सौहार्द एवं विश्व शांति के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से समाज में सेवा, करुणा, संयम और परस्पर सद्भाव की भावना मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती सदैव संतों, महापुरुषों और आध्यात्मिक विभूतियों का सम्मान करती रही है। उनके सान्निध्य से समाज में सद्भाव, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने परमपूज्य समय सागर जी महाराज संसघ के भोपाल आगमन का स्वागत करते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय विहार की कामना की।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post