ad

अमरनाथ यात्रा के बीच शोपियां में आतंकवादीयो से मुठभेड़ और दिल्ली में गिरफ्तार आतंकवादी : ऑपरेशन दो पर अमल करे भारत -इंजी. कवि अतिवीर जैन ' पराग ', मेरठ कैन्ट



अमरनाथ यात्रा के बीच शोपियां में आतंकवादीयो से मुठभेड़ और दिल्ली में गिरफ्तार आतंकवादी : ऑपरेशन दो पर अमल करे भारत

    घाटी में चल रही अमरनाथ यात्रा को दहलाने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी घाटी में सक्रिय हैं । शोपियां  में आतंकवादियों को घेर लिया गया और मार दिया गया । उनके पास से तमाम हथियार और गोला बारूद बरामद हुए । जब घाटी में अमरनाथ यात्रा चल रही है ऐसे में आतंकवादियों का सक्रिय होना चिंता का विषय है । हमारी सेना और सुरक्षा बल शाबाशी के पात्र है , जिन्होंने आतंकवादियों को कोई घटना का अंजाम देने से पहले खत्म कर दिया ।
इधर दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आई एस आई से जुड़े छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है । जो पेट्रोल बमों से दिल्ली को उड़ाने की साजिश कर रहे थे । जबकि सातवां आतंकी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है । पिछले साल भी आतंकी लाल किले के पास कार में विस्फोट करने में सफल रहे थे।  यह सभी आतंकी शहजाद भट्टी के अलग-अलग ग्रुप से जुड़े हुए थे , जो आई एस आई  एजेंट और पाकिस्तानी गैंगस्टर है ।  पिछले छह माह में शहजाद भट्टी के ग्रुप के साठ आतंकियों को पुलिस की स्पेशल सेल पंजाब ,दिल्ली और राजस्थान से गिरफ्तार कर चुकी है । पाकिस्तान सीमा पर पंजाब और राजस्थान से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भारत में भेज रहा है ।  सीमा पर ड्रोन की निगरानी के लिए सुरक्षा बलों को ज्यादा सतर्क होना होगा । और पाकिस्तान से आने वाले सभी  द्रोण  को मार गिराना होगा । 
 जिस प्रकार इजरायल लेबनान में हिजाबुद्दिन और हमास के पीछे पड़ा है ,भारत को भी ऐसे ही कार्रवाई करके आतंकवाद का स्थाई रूप से खात्मा कर देना चाहिए । पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला । अफसोस यह है कि हमारे देश के ही कुछ नागरिक और नेता पाकिस्तान की इन आतंकवादी गतिविधियों का खुले और दबी भाषा में समर्थन करते हैं । ऐसे नेताओं को भी पकड़ कर जेल में बंद करने की जरूरत है । क्योंकि यही भारत के अंदर उनके पोषक तत्व है । जो उन्हें पैसा ,सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मुहैया कराते हैं । हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने घाटी से सेना को हटाने की मांग की तो उसकी बेटी ने थोड़े दिन पहले कहा था की घाटी में पर्यटकों का आना ही बंद हो जाना चाहिए । घाटी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आए दिन मुठभेड़ होती रहती है । जिसमें हमारे सेना के कई जवान भी शहीद हुए हैं । जब ऑपरेशन सिंदूरको रोका गया था, सरकार द्वारा तभी है स्पष्ट कर दिया गया था , कि पाकिस्तान की ओर से होने वाली किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत पर आक्रमण माना जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर दो को अंजाम दिया जाएगा  । ऐसे में आतंकवादी गतिविधियां रोकने के लिए ऑपरेशन दो जरूरी है । जिसमें पाकिस्तान के आतंकवादी कैंप और बड़े आतंकवादियों को निशाना बनाया जाना चाहिए।

 - इंजी. कवि अतिवीर जैन ' पराग '
पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय
मोबाइल 94569 66722 what's up
232/1डी,शिवलोक ,
कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post