श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में नर्मदा पुरम पत्रकार संघ ने 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
इटारसी । नर्मदा पुरम पत्रकार संघ इटारसी ने देश की आजादी का 80 वाँ स्वाधीनता दिवस कुमारी मंजू ठाकुर एवं संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मनाया ।दोनों अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम में सभी ने हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के पश्चात पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अनिल मिहानी ,गिरीश पटेल, मुकेश गांधी, धर्मेन्द्र रणसुरमा ने पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिहानी, सुधांशु मिश्रा, मुकेश गांधी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, गिरीश पटेल ,राजेश दुबे, पुनीत दुबे, धर्मेंद्र रण सुरमा, राहुल शरण, शैलेंद्र पाली, दिलीप शर्मा, संजय यादव, तौसीफ खान, घनश्याम तिवारी, सुनील दुबे शिक्षक, सुरेंद्र राजपूत, मनीष पटेल उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)