ad

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए- भारतीय किसान संघ



किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए- भारतीय किसान संघ

इटारसी । भारतीय किसान संघ की किसान संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु बैठक का आयोजन एसडीएम इटारसी श्री नीलेश शर्मा जी के साथ किया गया । भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री सुभाष साध ने बताया कि ई-टोकन व्यवस्था तो अच्छी है लेकिन उसमें विसंगतियां होनें के कारण किसान परेशान है, सर्वर डाउन होनें से किसान ई टोकन बुक नहीं कर पा रहे है, एवं खाद की मात्रा भी बढ़ायी जानी चाहिए जिससे किसानों को पर्याप्त खाद मिल सके, एवं धान,सोयाबीन का पर्याप्त उत्पादन कर सके । 

*बिजली का संकट, विभाग शीघ्र सुधार करे*
भारतीय किसान संघ के जिला सह मंत्री रजत दुबे ने बताया कि वर्तमान में किसानों की धान की फसल एवं सोयाबीन की फसल किसानों की आशानुरूप अच्छी है, किंतु बारिश की कमी होनें से किसान बिजली विभाग से आशा रख रहा है कि 10 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली प्रदान करें, जिससे उत्पादन अधिक हो सके, इसके अलावा बारिश में घरेलू बिजली निर्बाध चलायी जाए । इसके अलावा पथरोटा गांव के 30 किसान एग्रीकल्चर बिजली से वंचित है उन्हे भी कृषि पंप योजना का लाभ मिले । 

*मूंग का भुगतान शेष*
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी नें बताया किसानों नें मूंग बेच चुके है उन किसानों के खातों में भुगतान नहीं हुआ है, जिससे किसान आगामी खेती कार्य एवं घर के अन्य कार्य नहीं कर पा रहे है, शीघ्र ही भुगतान किया जाए । इसके अलावा खरीफ 2025 की बीमा राशि नहीं आयी हे शीघ्रता से राशि डाली जाए ।

*लोहारिया-रामपुर मार्ग खस्ताहाल, विभाग करे सुधार*
भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत नें बताया कि खेड़ा इटारसी से लोहारिया,तारारोड़ा, कांदई से रामपुर पहुंच मार्ग की हालत दयनीय है, जिससे लगभग 10 हजार से ज्यादा ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते है सड़क की हालत खराब होनें से ग्रामीण आवागमन नहीं कर पा रहे है, विद्यार्थियों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है, एसडीएम श्री शर्मा नें त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग को सुधार करानें हेतु आदेशित किया है ।

*ये रहै उपस्थित*
बैठक में एसडीएम,तहसीलदार के अलावा भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे,तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी,श्रीराम दुबे,अविनेश चौधरी,मोरसिंह राजपूत,सुभाष साध,कमल गालर, राजेश साध,लक्ष्मीनारायण यादव, रामस्वरूप चौरै,ललित कुशवाह, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post