ad

काव्य : रक्षाबंधन - नीता गुप्ता ,रायपुर छत्तीसगढ़


काव्य : 

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन है दिल का एहसास,
भाई बहन दोनों एक दूजे के खास,
11 महीने प्रतीक्षारत रहता यह मास ,
चारो ओर दिखे भाई-बहन  उल्लास ।।

अगर होते वे एक दूजे से उदास,
यह दिन मिटाता भाई बहन त्रास ,
बहन को होता यह बहुत ही विश्वास ,
करेगा भाई उसके हर गम का नाश ।।

रूठी बहन मनाने करता भाई प्रयास,
टूटे दिलों का रिश्ता जुड़ जाता अनायास,
प्रेम डोर का होता  इस दिन बहुत विकास ,
छट जाता इस दिन तमस रूपी आकाश ।।

बहन आगमन से आनंदित हो निवास ,
परिवार बगिया की खिल उठती है श्वास ,
फैले चारो और प्रफुल्लित उजास ,
भरता यह त्यौहार रिश्तो में मिठास ।।।

- नीता गुप्ता
रायपुर छत्तीसगढ़
 


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post