ad

ईद मिलादुन्नबी पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



ईद मिलादुन्नबी पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बनखेड़ी। प्यारे आका हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर जश्ने मिलादुन्नबी के अवसर पर बनखेड़ी स्थित स्थानीय कब्रिस्तान परिसर में फलदार आम के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

आयुध नगर मस्जिद कमेटी के पूर्व सदर एवं समाजसेवी शेर खान ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पौधे लगाना केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए किए गए इस कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। फलदार पौधों का रोपण कर धार्मिक अवसर को सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण की पहल से जोड़ने का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post