ad

छंद धर्मियों की संस्था अन्तरा ने दी जगदीश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि


छंद धर्मियों की संस्था अन्तरा ने दी जगदीश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि 

भोपाल । गीत धर्मियों की अनौपचारिक संस्था "अन्तरा" ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीत - ग़ज़लकार श्री जगदीश श्रीवास्तव के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की । आज सबेरे 89 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया था तथा दोपहर में उनकी अंत्येष्टि की गयी । उनके पुत्र विवेक श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी । वे लम्बे समय तक अध्यापन से जुड़े रहकर सेवानिवृत्त हुए थे । सृजन क्षण नामक साहित्यिक पत्रिका के संपादक थे । उनके अनेक गीत संकलन प्रकाशित हुए तथा उन्होंने राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ कर ख्याति अर्जित की थी ।  सुप्रसिद्ध गीतकार श्री‌ मयंक श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र शर्मा अक्षर, डाॅ. राम‌ वल्लभ आचार्य, श्री ऋषि श्रंगारी, श्री अशोक निर्मल, श्री हरि वल्लभ शर्मा, श्री मनोज जैन मधुर, ग़ज़लकार महेश अग्रवाल, डाॅ किशन तिवारी आदि ने उनके कृतित्व पर चर्चा की और उन्हें भावांजलि‌ अर्पित की ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post