ad

नशा बीमारी नहीं, एक आदत है - स्वप्न्श्री सिंह


नशा बीमारी नहीं, एक आदत है - स्वप्न्श्री सिंह

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

नृत्य में सरस्वती कत्थक कला केंद्र और नारा लेखन में नंदिनी ने मारी बाज़ी

सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत सीहोर द्वारा हिताय के सहयोग से "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वप्न्श्री सिंह ने कहा कि नशा युवाओं के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को कम करने वाला एक घातक तंत्र है, जो बीमारी नहीं, एक आदत है। जिला विधिक सहायता अधिकारी फारुक सिद्दकी ने कहा कि युवा ठान लें तो उनकी ताकत के आगे नशा कुछ भी नहीं है। समापन अवसर पर श्रीमती सिंह द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रमाण पत्र वितरित किये गये, जिनमें संगीत प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज सीहोर ने प्रथम, नृत्य में सरस्वती कत्थक कला केंद्र ने प्रथम, चारुलता ग्रुप नें द्वितीय एवं उन्नति ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक ने विधि महाविद्यालय ने प्रथम, वाद विवाद में हितेश और माहि ने प्रथम, नारा लेखन में नंदिनी, ख़ुशी एवं रवीना ने स्थान प्राप्त किये। पोएट्री में स्मिता अहिरवार ने प्रथम एवं उन्नति श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माय भारत प्रतिनिधि एवं हिताय के संस्थापक उमेश पंसारी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। माय भारत की उपनिदेशक निक्की राठौर ने बताया कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post