लालच में ना अइयों,अंगूठा इन्हें बतईयों-पटेल
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी के तत्वाधान में साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को जागरूक करने का कार्यक्रम पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सूरजगंज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंच परिवार की और से डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल, दंत चिकित्सक डॉ के सी साहू, अशोक सक्सेना, आशा अग्रवाल,सुरजीत बवेजा,लोकस्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, राष्ट्रीय हास्य व्यंग कवि बीके पटेल मंचासीन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रचार्या रिमी सिंग ने की।
डॉ उप्पल ने कहा साइबर ठगी से बचने के लिए बैंक में परिवार के मुख्य खाते को मोबाइल से ना जोड़कर अन्य कुछ कम राशि जमा वाले खाते से जोड़ें ताकि बड़ी राशि सुरक्षित रहे।
डॉ पांडेय ने कहा कि केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र की जानकारी बैंक कभी फोन पर नहीं मांगता, इससे सावधान रहें।
डॉ साहू ने कहा कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत फोन करें बैंक 24 घंटे राशि रिजर्व रखता है, रिलीज नहीं करता है।
जाधव ने कहा व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान कॉल कभी नहीं उठाना चाहिए, अधिकतर इनका उपयोग साइबर ठग करते हैं।
कवि बीके पटेल ने छात्राओं को कविता के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए चेताया कि लगी लॉटरी आपकी,झांसे बाजी यार,कोई लालच दे रहा,मिले मुफ्त उपहार, लालच में ना अइयों, अंगूठा इन्हें बतईयों,
रामचरण नामदेव ने मंच के हैंडबिल,सावधान सुरक्षित परिवार साइबर ठगों से रहें होशियार के बिंदुओं का वाचन किया एवं छात्राओं में वितरण करवाया।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नागरिक मंच का एक ही नारा, साइबर फ्रॉड से अब करो किनारा, के सामूहिक नारे के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार संस्था प्राचार्य रिमी सिंह ने माना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश दुबे, रामविलास यादव,ओम प्रकाश तिवारी, हरीश पटेल,विनय सोनिया, महेश मालवीय ,विनोद दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)