ad

गौ सेवा का पावन संकल्प: ग्राम हिरनखेड़ा में गौशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न


गौ सेवा का पावन संकल्प: ग्राम हिरनखेड़ा में गौशाला निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न 

​ग्राम हिरनखेड़ा।  ग्राम हिरनखेड़ा स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन गौ मुखी तालाब के समीप स्व. श्री सुशील राजवंशी एवं स्व. श्री जयकुमार गौर की पावन स्मृति में प्रस्तावित "गौ ग्राम गौशाला" के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती अमृता लुटोरिया एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री श्री जगवीर राजवंशी ने उपस्थित ग्रामीणजनों के साथ पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन संपन्न किया।
​उल्लेखनीय है कि ग्राम हिरनखेड़ा में लगभग 45 एकड़ क्षेत्रफल में फैला प्राचीन गौ मुखी तालाब आज भी अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता बनाए हुए है। इसी पावन भूमि पर गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के पवित्र उद्देश्य से एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित गौशाला का निर्माण किया जाएगा। वर्षा ऋतु समाप्त होने के पश्चात ग्रामीणों के जनसहयोग से इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्रता से प्रारंभ किया जाएगा।
​इस भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपुल सोनकिया, गनपत विश्वकर्मा, अशोक गौर, मीनू गौर, मनीष गौर, अरविंद गौर, जगदीश, अशोक मिस्त्री, विपीन गौर, सुरेश उईके, केशव गोत्रस्वामी, अनूप हरियाले, संजीव राजवंशी, अजय राजवंशी, मुकेश बारबे, संदीप हरियाले एवं नर्वदी गौर सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धार्मिक उत्साह और गौ माता के जयकारों के साथ हुआ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post