ad

साहित्यकार पार्क में किया झण्डा वन्दन


साहित्यकार पार्क में किया झण्डा वन्दन 

भोपाल । अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था भोपाल द्वारा साहित्यकार पार्क में झण्डा वंदना किया, छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं वन्दे-राष्ट्र काव्य ग़ोष्ठी का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया।
      देश के 80 वें स्वतंत्रता पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साहित्यकार पार्क में झण्डा वन्दन डा.गैरी शंकर “गौरीश” अध्यक्ष अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था भोपाल , पद्म श्री नारायण व्यास, डॉ साधन बलवटे, श्रीमती बृजुला सचान स्थानीय पार्षद एवं डॉ उषा खरे द्वारा किया गया। पश्चात नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुति एवं वन्दे-राष्ट्र काव्य ग़ोष्ठी का आयोजन किया गया।
               कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीश’ राष्ट्रीय अध्यक्ष कलामन्दिर, भोपाल, मुख्य के अतिथि पद्मश्री नारायण व्यास पुरातत्व विद भोपाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना बलवटे
निदेशक निराला सृजन पीठ, तथा डॉ. उषा खरे शिक्षाविद एवं श्रीमती ब्रजुला सचान वार्ड पार्षद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’ एवं महासचिव श्री व्ही. के. श्रीवास्तव मंचासीन थे। 
             समस्त कार्यक्रम काव्य गोष्ठी का सुन्दर संचालन डॉ.अनीता तिवारी द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी में श्री संतोष कुमार सोनी, डॉ कमल किशोर दुबे, श्रीमती सीमा हरि शर्मा, श्री श्रीराम माहेश्वरी,श्री अरुण गुप्ता, श्री भंवर लाल श्रीवास, डॉ गजेंद्र नाथ कौशल, सुनील कुमार भट्ट, श्री रामगोपाल ठाकुर , श्री बलिराम चौधरी,श्रीमती ज्योत्सना रवेले, श्रीमती वीणा जैन, डॉ अशोक तिवारी अमन , डॉ शिवकुमार दीवान , श्री रामकिशोर श्रीवास्तव रवि , श्री उमेश तिवारी आरोही , डॉ राजेश तिवारी , डॉ मोहन तिवारी आनंद , श्री गोकुल सोनी, श्री अशोक व्यास, श्री सुधीर खरे , श्री अशोक कुमार धमेनिया , श्रीमती उषा किरण श्रीवास्तव , श्रीमती सरोज दवे , श्री आर. डी श्रीवास्तव , श्रीराम माहेश्वरी , श्री सुरेश पटवा , श्रीमती मंजु पटवा , श्री के के श्रीवास्तव, श्रीमती कविता शिरोले , डॉ सीमा शिवहरे, श्री वी के श्रीवास्तव , श्री आदित्य गुप्ता ,श्री हरिवल्लभ शर्मा “हरि” श्री अरविंद निश्रा, डॉ वन्दना मिश्र, श्री अशोक जैन निर्मल, अभिषेक जैन अबोध आदि ने उपस्थित रहकर अपनी देशभक्ति पूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की।
               अंत में सारस्वत अतिथि श्रीमती बृजुला सचान, डॉ उषा खरे जी ने भी पंद्रह अगस्त की बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किये और काव्य पाठ किया । विशिष्ट अतिथि डॉ साधना बलवटे जी ने इस सफल आयोजन के लिये सबको बधाई देते हुए देशभक्ति के जज़्बे को सराहा । 
                  मुख्य अतिथि पद्मश्री नारायण व्यास जी ने पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह वे देश में राम राज्य या महाभारत काल के इतिहास को प्रमाणित करते है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ गौरी शंकर शर्मा गौरीश जी ने साहित्य पार्क के लिए विशेष प्रयासों का वर्णन करते हुए वंदे भारतम गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाई दी । अंत में डॉ. सीमा शिवहरे द्वारा वन्दे मातरम राष्ट्र गीत प्रस्तुत कर वन्दे मातरम भारतमाता के उद्घोष के साथ देश प्रेम की भावना से सभागार गुंजित किया । 
                    अंत में आभार श्री हरिवल्लभ शर्मा हरि द्वारा आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post