ad

वरिष्ठ नागरिक मंच की छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 33 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित


वरिष्ठ नागरिक मंच की छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 33 मेधावी छात्र-छात्राएं लाभान्वित

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी ने कक्षा दसवीं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा सरकारी शालाओं से उच्च अंकों में उत्तीर्ण करने वाले 33मेधावी छात्र छात्राओं को सीबी काब्जा छात्रवृत्ति  कोष में जमा छात्र सहायता निधि राशि का वितरण कर सम्मानित किया।सम्मान का कार्यक्रम गोठी धर्मशाला के सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि मंच पर मुख्य अतिथि गुलाब काब्जा,अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा,एन पी चिमानिया,उषा चिमानिया, सीपी ठाकुर,टीआर चौलकर मंचासीन हुए।
अतिथियों ने छात्रवृति राशि का उपयोग शिक्षण कार्य में करने की बात कही।
कार्यक्रम में संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल मोहल्ला के 14, पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी सूरजगंज 09, कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी 10 कुल 33 छात्र छात्राएंएक -एक हजार रुपए की नगद छात्र सहायता निधि राशि से मंच सदस्यों के कर कमलों से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश रघुवंशी ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष एन पी चिमानिया ने माना।
डॉ विनोद सीरीया ने लाभ‌न्वित होने वाले 33 छात्राओं को एक-एक बिस्कुट का पैकेट प्रदान किया।
कार्यक्रम में मंच सदस्यों डॉ ज्ञानेंद्र पांडे,डॉ के एस उप्पल डॉ विनोद सीरीया, अशोक सक्सेना,विजय मंडलोई, आशा अग्रवाल,सुरजीत कौर, श्याम सुंदर पटेल, हेमंत भट्ट, सुरेंद्र सिंह तोमर, सूरत सिंह सोलंकी,एन आर अग्रवाल, रामकिशोर चौरे, राजकुमार दुबे ,घनश्याम दास मित्तल, अरुण कुमार मेहतो, राजेंद्र कुमार दुबे, जयप्रकाश अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post