विश्वकर्मा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सामूहिक श्री भगवान विश्वकर्मा जी की आरती वरिष्ठ पुरुष वर्ग वरिष्ठ महिला वर्ग का सम्मान एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों का सम्मान अतिथियों का स्वागत एवं भंडारे के साथ हुआ समापन
_इटारसी।_ श्री गौंड मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आज गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जन्मोत्सव स्थानीय साईं की बगिया भवन में पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथि -
_मुख्य अतिथि_ के रूप में लोकप्रिय सांसद _श्री दर्शन सिंह चौधरी जी (नर्मदापुरम-नरसिंहपुर)_, सांसद _श्रीमती माया नारोलिया जी_, क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष _डॉ. सीताशरण शर्मा जी_, नगर पालिका अध्यक्ष _श्री पंकज चौरे जी_ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समाज संगठन की ओर से संपूर्ण भारत महासभा अध्यक्ष _श्री अर्जुन मालवीय जी_, संरक्षक _श्री गया प्रसाद मालवीय जी_, पूर्व अध्यक्ष _श्री प्रेम नारायण मालवीय जी_, वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष _श्री हरीश मालवीय जी_, सामाजिक सचिव _श्री मनोज मालवीय जी_, महिला मंडल अध्यक्ष _श्रीमती अर्चना मालवीय जी_, सचिव महिला मंडल _श्रीमती किरण मालवीय जी_, मंच संचालन _श्रीमती प्रीति मालवीय जी_, कार्यकारी अध्यक्ष _श्री रामकुमार मालवीय जी_, कार्यकारी महिला मंडल अध्यक्ष _श्रीमती शीला मालवीय जी_ एवं समस्त वरिष्ठ मंडल, महिला मंडल के सभी सलाहकार मंडल, उपाध्यक्ष, सह सचिव,संगठन महामंत्री, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी,कानूनी सलाहकार एवं सामाजिक बंधु, युवा साथी सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष श्री हरीश मालवीय जी द्वारा सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
Tags:
समाचार
.jpg)