विजय राठी अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री निर्वाचित
*इटारसी।* राष्ट्रीय अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31वें सत्र 2026-29 के अधिकृत चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश के इटारसी नगर से विजय राठी संगठन मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव में विजय राठी को 537 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बाबूलाल को 441 मत मिले। इस प्रकार विजय राठी 96 मतों से विजयी घोषित किए गए।
महासभा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की विजेता सूची जारी करते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जारी सूची के अनुसार केंद्रीय पदाधिकारियों में सभापति पद पर श्री संदीप काबरा, महामंत्री पद पर श्री राजकुमार काल्या, अर्थमंत्री पद पर श्री नारायण राठी और संगठन मंत्री पद पर श्री विजय राठी निर्वाचित हुए हैं।
अंचलवार उपसभापति के रूप में पूर्वांचल से श्री भंवरलाल राठी, पश्चिमांचल से श्री कैलाशचंद्र कोठारी, उत्तरांचल से श्री विनीत केला, दक्षिणांचल से श्री अरुण भांगड़िया और मध्यांचल से श्री दिनेश राठी विजयी हुए हैं।
इसी प्रकार संयुक्त मंत्री (अंचलवार) में पूर्वांचल से श्री आनंद मारू, पश्चिमांचल से श्री मधुसूदन बिहाणी (निर्विरोध निर्वाचित), उत्तरांचल से श्री राजेंद्र कलानी, दक्षिणांचल से श्री दिनेश सोमानी और मध्यांचल से श्री भरत तोतला निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
Tags:
समाचार
