चाणक्य चौक प्रकरण पर सर्व ब्राह्मण समाज ने विधायक डॉ शर्मा से भेंट की
इटारसी । नर्मदा पुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा जी से विधायक कार्यालय में भेंट की।
समाज के कार्यकारी नगर अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने चर्चा के दौरान विधायक डॉ शर्मा को बतलाया कि नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव पारित कर,आरएमएस चौराहे का नाम चाणक्य चौक घोषित कर दिया है लेकिन वहां किसी तरह का प्रतीक चिन्ह नहीं होने से महत्वपूर्ण चौराहे को पहचान नहीं मिल पा रही है, इस संदर्भ में नगर पालिका पहल करे।
विधायक डॉ शर्मा ने कार्यालय में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से इस संदर्भ में निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि नगर वासी शहर के प्रमुख चौराहे को चाणक्य चौक के नाम से पहचान सकें।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक डॉ शर्मा के प्रति आभार जताया।
प्रतिनिधि मंडल में तहसील अध्यक्ष अशोक दुबे नगर, अध्यक्ष एडवोकेट अशोक शर्मा, अशोक ढिमोले,दिनेश दुबे,मुकेश पाराशर, श्रीकांत तिवारी,ललित तिवारी, चंद्रकांत शर्मा,विनोद शर्मा, बालकिशोर शर्मा अनरुद्ध चंसौरिया, शैलेंद्र दुबे , महेंद्र पचौरी, घनश्याम शर्मा, सुनील तिवारी आदि की उपस्थिति रही।
Tags:
समाचार
.jpg)