शुक्ल परिवार में एक दशक से जारी है स्वहस्त निर्मित इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापना की परंपरा
छिंदवाड़ा । शहर के श्री अन्नपूर्णा मंदिर, पातालेश्वर मार्ग स्थित साहित्यकार विशाल शुक्ल के निज निवास पर विगत एक दशक से भी अधिक समय से भगवान श्री गणेश की स्वहस्त निर्मित प्रतिमा स्थापित करने की अटूट परंपरा इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ निभाई जा रही है।
इस वर्ष की मनोहारी बालस्वरूप प्रतिमा का निर्माण *विशाल शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता शुक्ल द्वारा शुद्ध मिट्टी से स्वयं अपने हाथों से* किया गया है। यह प्रतिमा पूरी तरह *इको-फ्रेंडली और पर्यावरण के अनुकूल* है, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। शुक्ल परिवार द्वारा इस प्रतिमा को आकर्षक सजावट के साथ सुसज्जित कर विधि-विधान से स्थापित किया गया है। नीली पोशाक, पुष्प मुकुट और मोदक से सजी यह प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
परिवार की ओर से विशाल शुक्ल ने इस पुनीत अवसर पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया है।
Tags:
समाचार
.jpg)