ad

पौधारोपण के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ


पौधारोपण के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ

हरित महा अभियान-2026 के बीच नगर पालिका ने एक दिन में जुटाए ₹33 लाख टैक्स

इटारसी। नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा हरित महा अभियान-2026 के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्याय के मंदिर से न्याय के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए न्यायाधीशगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 इस अवसर पर एडीजे श्री आदित्य रावत, एडीजे श्रीमती अनीता खजुरिया, श्रीमती आयुषी गुप्ता, श्री यतीस अग्रवाल एवं श्रीमती प्राची गौरव सहित न्यायाधीशगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीलेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव तथा अधिवक्ता संघ के सचिव श्री पारस जैन सहित श्री संजय गुप्ता, श्री राजेश चौरे एवं श्री संतोष गुरियानी उपस्थित रहे।

लोक अदालत के साथ राजस्व वसूली में भी बड़ी उपलब्धि

नेशनल लोक अदालत के अवसर पर नगर पालिका के राजस्व अमले द्वारा बकाया कर एवं अन्य देय राशियों की वसूली के लिए विशेष प्रयास किए गए। आज नगर पालिका द्वारा कुल ₹33 लाख की टैक्स वसूली की गई, जो राजस्व वसूली की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव के निर्देशन में राजस्व अमले द्वारा लगातार दुकानदारों एवं करदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने बकाया कर जमा करने तथा लोक अदालत में उपलब्ध नियमानुसार छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

न्याय के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद द्वारा हरित महा अभियान-2026 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोक अदालत जहां त्वरित न्याय और आपसी सहमति का मार्ग प्रशस्त करती है, वहीं पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण की नींव मजबूत करता है।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बकाया कर समय पर जमा करें, लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा हरित महा अभियान से जुड़कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post