शिक्षक दिवस पर विपिन जोशी स्मारक समिति करेगी सम्मान : शिक्षकों का होगा पद प्रक्षालन और महाआरती रहेगी आकर्षण का केंद्र
नर्मदापुरम के पूज्य धर्माचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में होगा गुरु सम्मान
कोलकाता के डॉ. प्रो. सुजय कुमार मंडल को सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान, भोपाल के डॉ. गौरव द्विवेदी को ज्ञान गंगा सम्मान
इटारसी। शिक्षक दिवस पर विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा आयोजित होने वाला 42वां राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह इस विविध रंगों और कार्यक्रमों के साथ वर्ष 1985 में श्री प्रमोद पगारे द्वारा स्थापित सरस्वती पुत्र सम्मान कोलकाता, वेस्ट बंगाल के डॉ. प्रो. सुजय कुमार मंडल को प्रदान किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी समिति अध्यक्ष रमेश के. साहू एडवोकेट ने दी।
यह प्रतिष्ठित समारोह द पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट, होशंगाबाद रोड, इटारसी में शाम 6 बजे से 10 बजे के बीच आयोजित होगा। इस वर्ष देशभर से चुने गए 40 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह का मुख्य आकर्षण
आयोजन का सबसे भावपूर्ण पल चयनित शिक्षकों का पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती होगा, जो गुरुओं के प्रति सम्मान की एक अनूठी परंपरा को दर्शाता है। यह आध्यात्मिक और भावनात्मक पल गुरु सम्मान में एक अद्भुत रोमांच और गौरव का अनुभव देगा।
समिति के अध्यक्ष रमेश के. साहू (एडवोकेट), सचिव विनीत चौकसे, कोषाध्यक्ष नीलेश जैन सहित स्वागत अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, सह-सचिव संजय शिल्पी, हेमंत दुबे जमानी सहित वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची पत्रकार वार्ता के माध्यम से जारी कर दी है।
सरस्वती पुत्र सम्मान
42वें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस वर्ष सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान के लिए कोलकाता के डॉ. प्रो. सुजय कुमार मंडल का चयन किया गया है। उन्होंने 25 छात्रों का डॉक्टरेट और 15 का एम.फिल. के लिए मार्गदर्शन किया है। अभी 8 छात्र उनके मार्गदर्शन में पीएच.डी. कर रहे हैं। उन्होंने 5 पुस्तकों सहित लगभग 140 शोधपत्रों का प्रकाशन किया है। वे वेल्लूर रामकृष्ण मिशन, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे कल्याणी विश्वविद्यालय के लोककथा, संस्कृत विभाग अध्यक्ष के रूप में पदस्थ हैं।
ज्ञान गंगा सम्मान
इस वर्ष ज्ञान गंगा सम्मान के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के डॉ. गौरव द्विवेदी का चयन किया गया है। उन्होंने ऊर्जा एवं नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में शिक्षण एवं शोध के साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
इनमें ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों में शीर्ष 2 प्रतिशत में स्थान, यंग साइंटिस्ट अवार्ड, भारतीय पेटेंट प्रकाशित, 120+ शोधपत्र प्रकाशित तथा विभिन्न पुस्तकें प्रकाशित करना आदि उपलब्धियां शामिल हैं।
समिति के संस्थापक संरक्षक प्रमोद पगारे
विपिन जोशी स्मारक समिति की नींव पत्रकार प्रमोद पगारे ने रखी। राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष 1985 में शुरू हुआ, जिससे सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को कालांतर में राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कार मिले हैं।
अपनी शुरुआत के बाद से आज तक यह समारोह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति स्वर मालिका म्यूजिक क्लास, इटारसी के शिष्यों द्वारा दी जाएगी और पंडित सरवन नगोइच के सानिध्य में स्वस्ति वाचन होगा।
समिति ने शहर के सभी नागरिकों से इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
सम्मान समारोह की सूची जारी करते समय उपस्थित: चंद्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुश्री चंद्रप्रभा ठाकुर, मनीष ठाकुर, के.के. सोनी, अशोक मालवीय, मंजू ठाकुर, भूपेंद्र विश्वकर्मा, विकास दुबे, अनुषा शर्मा, मनोज सारण, आलोक शुक्ला, मुन्ना अग्रवाल, विजय बाबू चौधरी, श्रीमती आंशिका सिंह, शहीद कुरैशी, पूजा राजपूत, मनीषा साहू आदि।
Tags:
समाचार
.jpg)