संजना खत्री 'स्टार ऑफ द डिस्ट्रिक्ट' से सम्मानित, ई-वेस्ट व पर्यावरण सेवा के लिए मिले तीन अवार्ड्स
खंडवा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के तत्वावधान में आयोजित भव्य 'जश्न' अवार्ड समारोह में लायन संजना खत्री को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 'स्टार ऑफ द डिस्ट्रिक्ट' के सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार वितरण समारोह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025-26) व मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी (2026-27) लायन अनिल खंडेलवाल की अध्यक्षता तथा संयोजक डॉ. जे.पी. चौहान एवं डीजी टीम 2025-26 के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
*वर्ष भर चलाए विशेष सेवा अभियान*
लायन संजना खत्री ने माइक्रो कैबिनेट के तहत वर्ष भर ई-वेस्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर निरंतर प्रभावी गतिविधियां संचालित कीं।पर्यावरण सुधार और समाज सेवा के क्षेत्र में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट स्तर पर किए गए इन उत्कृष्ट कार्यों के चलते उन्हें समारोह में तीन शानदार मल्टीपल अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम का कुशल संचालन डिस्ट्रिक्ट सचिव लायन संजय 'डिंग डोंग' ने किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपी त्रिपाठी, प्रथम वीडीजी लायन राम जाट, द्वितीय वीडीजी लायन डॉ. राजेंद्र सोड़ानी, पूर्व गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता एवं लायन यश शर्मा , टपूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीया, लायन नारायण बाहेती,लायन गुरमीत सिंह उबैजा, राजीव शर्मा जोन चेयरपर्सन लायन आशा उपाध्याय, घनश्याम वाधवा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
*ओजस टीम ने जताया हर्ष*
लायन संजना खत्री की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ओजस टीम ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे। ज़ोन चेयरपर्सन लायन रजनी शर्मा, अध्यक्ष लायन डॉ. इंद्रदीप कौर, माइक्रो कैबिनेट व वरिष्ठ सदस्य, लायन प्रेरणा दुबे, लायन लिट्टी मैथ्यू,लायन सरिता राजोरिया, लायन साधना काले, लायन अंजली रेवतानी, लायन श्रीमती सोसम्मा मैथ्यू, लायन निर्मला, लायन शुभा शर्मा, संस्था के लायन साथियों एवं सदस्यों ने संजना खत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पित सेवा भाव की सराहना की।
Tags:
समाचार
.jpg)