ad

अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न, परमात्मा के पवित्र संदेश के साथ बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र


अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न, परमात्मा के पवित्र संदेश के साथ बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

 खंडवा‌। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भाग्योदय भवन, आनंद नगर, खंडवा में अलौकिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आध्यात्मिक उल्लास एवं पवित्र वातावरण में संपन्न हुआ।ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन के माध्यम से समाज में पवित्रता, सद्भाव, आत्मिक सुरक्षा एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि परमात्मा से जुड़कर स्वयं को बुराइयों से मुक्त करने, पवित्रता अपनाने तथा श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने कहा कि सच्चा रक्षा सूत्र आत्मा को विकारों से बचाकर परमात्मा से जोड़ने का संदेश देता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सेवा से जुड़े सभी भाई-बहनों को पवित्र रक्षा सूत्र बांधा गया तथा उन्हें परमात्मा का संदेश दिया गया। साथ ही 
प्रशासनिक एवं न्यायिक क्षेत्र में भी ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहुंचकर पवित्र रक्षा सूत्र बांधा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता जी को रक्षा सूत्र बांधकर परमात्मा का संदेश दिया गया। वहीं डिस्ट्रिक्ट जज श्री संजीव श्रीवास्तव जी को भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया गया। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों को भी रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को जीवन में पवित्रता, सकारात्मकता एवं श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में शाम को मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी विशेष रूप से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों को पवित्र रक्षा सूत्र बांधा तथा उन्हें रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य और परमात्मा के संदेश से अवगत कराया।मीडिया प्रतिनिधियों ने भी इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post