ad

केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय कार्यालय भोपाल में हिंदी माह का शुभारंभ हुआ



केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय कार्यालय भोपाल में हिंदी माह का शुभारंभ हुआ

भोपाल । गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग एवं के वी एस मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय अरेरा हिल्स भोपाल में 01 सितंबर 2026 को हिंदी माह का उद्घाटन कार्यक्रम आदरणीय श्रीमती शाहिदा परवीन, उपायुक्त महोदया के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात सरस्वती वंदना की गई। इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती शाहिदा परवीन, उपायुक्त ने कहा कि राजभाषा के प्रगामी प्रयोग  के विस्तार को ध्यान में रखते हुए सभी कार्मिकों को शतप्रतिशत कार्य हिंदी में करना चाहिए। हिंदी आज वैश्विक भाषा बन चुकी है एवं सभी ई टूल्स हिंदी में उपलब्ध है इसलिए हिंदी में कार्य करना बहुत आसान है। श्रीमती किरण मिश्रा, सहायक्त आयुक्त एवं सलाहकार ने हिंदी मास के आयोजन के महत्व को समझाया। श्री रजनीश सक्सेना, सलाहकार एवं वित्त अधिकारी ने कार्यालय में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित हिंदी माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। राजभाषा प्रभारी श्री संदीप नेमा, सहायक अनुभाग अधिकारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी के संवैधानिक महत्व , राजभाषा की आवश्यकता को बताते हुए राजभाषा नियमों एवं अधिनियमों की जानकारी से अवगत करवाया । श्री मोहन खुशलानी, अनुभाग अधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यालय के सभीअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
 हिंदी माह के दौरान, निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण लेखन प्रतियोगिता, कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता, अनुभागों की राजभाषा प्रदर्शनी प्रतियोगिता, राजभाषा संगोष्ठी, हिंदी कार्यशाला, राजभाषा के संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा, राजभाषा सम्बन्धी नियमों की जानकारी देना एवं पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम रखे गयें हैं।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post