ad

सभा की बैठक में उठा चाणक्य चौक का मुद्दा



सभा की बैठक में उठा चाणक्य चौक का मुद्दा

इटारसी ।सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन गांधीनगर में हुआ ।
बैठक की अध्यक्षता पं बाल किशोर शर्मा ने की। बैठक में सभा के सदस्यों अशोक ढिमोले,गोविंद प्रसाद दीक्षित, बृज किशोर शर्मा, दिनेश उपाध्याय एवं महेश ढिमोले का जन्म दिवस मनाया गया।
4 अक्टूबर को सभा के तीसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाने पर सहमति बनी।
समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को माह दिसंबर में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
चाणक्य चौक के निर्माण के लिए नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पं जीत्तू ओझा के नेतृत्व में विधायक डॉ सीता सरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से 15 सितंबर को भेंट कर चर्चा करने पर सहमति बनी।
 बैठक के समापन पर  समाज के पं राम गोपाल त्रिपाठी एवं शांति बाई शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक का संचालन सभा अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सह सचिव विनय मिश्रा ने माना।
बैठक में कमलेश रावत, शिवनारायण बुधौलिया,दिनेश दुबे, कमलेश शर्मा ,महेंद्र पचौरी,अशोक नगाईच,आशुतोष दुबे, चंद्रकांत शर्मा,पवन दुबे, राजेश तिवारी, जीपी दीक्षित एवं सुनील मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post