ad

इटारसी में धर्म संघ की बैठक संपन्न : हरतालिका तीज, गणेश स्थापना और ऋषि पंचमी की तिथियों का हुआ निर्णय


इटारसी में धर्म संघ की बैठक संपन्न : हरतालिका तीज, गणेश स्थापना और ऋषि पंचमी की तिथियों का हुआ निर्णय 

इटारसी। धर्म संघ शाखा-इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज, 07 सितम्बर 2026 (सोमवार) को श्री द्वारकाधीश सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक में नगर के विद्वान एवं कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा सर्वसम्मति से आगामी प्रमुख त्योहारों की तिथियों का निर्धारण किया गया।
शहर के मुख्य पंडित एवं धर्म संघ शाखा इटारसी के अध्यक्ष पंडित प्रभात शर्मा जी ने बताया कि पवित्र सनातन ग्रंथ 'निर्णय सिंधु' के आधार पर गहन चिंतन-मंथन के पश्चात यह निर्णय लिया गया है कि:14 सितंबर 2026 (सोमवार): भाद्रपद शुक्ल तृतीया को ही हरतालिका तीज व्रत एवं गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा।15 सितंबर 2026 (मंगलवार): ऋषि पंचमी व्रत का शुभ मुहूर्त रहेगा।बैठक के अंत में धर्म संघ शाखा इटारसी के अध्यक्ष पंडित प्रभात शर्मा ने उपस्थित सभी विद्वान विप्रजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post