यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की जिला इकाई का गठन पदाधिकारी घोषित
सरायपाली । यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिले में खेल एवं कराते गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला इकाई धमतरी का आधिकारिक गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष भोजराज साहू, सचिव अक्षय कंवर,उपाध्यक्ष मुरलीधर डडसेना, संस्था के सह-संस्थापक सुंदरलाल डडसेना एवं केन्द्रीय कार्यकरणी सदस्य देवनारायण बरिहा, त्रिलोचन पटेल, तोशराम चौधरी, टीकूबई राठिया, लता साहू, हेमलता साहू, साधना साहू तथा अन्य सदस्यों की सहमति से धमतरी जिले के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विजय सोनवानी को जिला अध्यक्ष, हिरालाल साहू को जिला सचिव तथा शिवानी साहू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, इसके अलावा राधेश्याम कौशिक को कोषाध्यक्ष तथा कु. रश्मि साहू एवं श्री इशान्त सोनवानी संरक्षक सदस्य तथा भूमिका कुंजाम, तान्या देवांगन , गायत्री साहू, जीतेश्वरी साहू , अंजली साहू, मंजु साहू , मुकेश चंदे , कुंदन डहरे, राकेश चंदे, डोमेश्वर को कार्यकरणी सदस्य पदों पर नियुक्ति की गई है।
नव-नियुक्त जिला धमतरी पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मंच प्रदान करना, अनुशासन सिखाना तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों, प्रशिक्षकों तथा स्थानीय खिलाड़ियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Tags:
समाचार
.jpg)