भोजपाल साहित्य संस्थान की मासिक साहित्यिक गोष्ठी संपन्न
भोपाल । शहर की ख्यात साहित्यिक संस्था भोजपाल साहित्य संस्थान की मासिक गोष्ठी का आयोजन 31 अगस्त 2026 को महाकाली सोसायटी स्थित प्रीत एक्य सीनियर सिटिजन होम, भोपाल के मीटिंग हॉल में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रियदर्शी खैरा ने की। वरिष्ठ साहित्यकार श्री संतोष श्रीवास्तव मुख्य अतिथि तथा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुदर्शन कुमार सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री गोकुल सोनी ने किया
गोष्ठी में साहित्य की विभिन्न विधाओं के रचनाकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक गरिमा प्रदान की। श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कविता ‘पानी’, श्री व्ही. के. श्रीवास्तव ने ‘काकरोचों की दुनिया’ तथा श्री चरणजीत कुकरेजा ने व्यंग्य ‘उल्टी सीमा, सीधा रास्ता’ प्रस्तुत किया। श्री गोकुल सोनी ने व्यंग्य ‘चौर्य कला की चौतरफा चर्चा व विकास’, श्री अशोक व्यास ने ‘रूदन का सफल टोटका’, श्री संतोष श्रीवास्तव ने ‘साइबर बेवफा’ तथा श्री सुदर्शन कुमार सोनी ने व्यंग्य ‘लैंडलाइन की आत्मकथा’ का पाठ किया। अध्यक्ष श्री प्रियदर्शी खैरा ने कविता ‘प्रकृति का प्रतिशोध’ प्रस्तुत की।
रचनाओं के माध्यम से समकालीन जीवन, बदलते सामाजिक सरोकारों, तकनीकी युग की विसंगतियों और प्रकृति के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को प्रभावशाली अभिव्यक्ति मिली। रचनाओं के पाठ के उपरांत साहित्यिक विमर्श भी हुआ।
आभार प्रदर्शन श्री सुदर्शन कुमार सोनी ने किया।
प्रेषक
सुदर्शन कुमार सोनी
कार्यकारी अध्यक्ष
भोजपाल साहित्य संस्थान
मो. 9425638352
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)