ad

रंगबिरंगी आतिशबाजी के मध्य मां दुर्गाधाम मंदिर का मना 20 वां स्थापना दिवस


रंगबिरंगी आतिशबाजी के मध्य मां दुर्गाधाम मंदिर का मना 20 वां स्थापना दिवस

महामाई के जयकारों से गुजायेमान हुआ क्षेत्र

खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में शारदीय नवरात्र पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस क्षेत्र वाासियों केी विशेष उपस्थिति में महाकाकड़ा आरती एवं भजन संध्या के साथ मनाया गया। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में पंचमी को महाकाकड़ा आरती एवं गगनभेदी आतिशबाजी के मध्य बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नन्हे मुन्ने माता स्वरूपा बालिकाओं द्वारा मिल्क केक काटकर मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजन में क्षेत्र की 9 नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा मां शेरावाली के विभिन्न रूप धारण कर मंदिर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट द्वारा महामाई की आठ आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर नगर के जाने-माने भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायक  ईश्वर चंद पुरिया, राधेश्याम वर्मा, दीपक तांबट, धीरज नेगी, आदि द्वारा कराओके ट्रैक पर गरबा गीतों के साथ ही सज धज कर बैठी मां शेर पर ओर मंद मंद मुस्काए, आओ भक्तों नजर उतारे कहीं मां को नजर न लग जाए आदि मनमोहक भक्तिमय गीतों पर देर रात तक मातृशक्ति जमकर झूमी। इस मौके पर माता स्वरूप कन्याओं द्वारा मिल्क केक काटकर मां दुर्गा जी को चुनरी ओढ़ीई गयी। वही परंपरानुसार नन्ही मुन्नी बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदर गरबों की प्रस्तुतियां भी हुई। इस दौरान पं. मनोज उपाध्याय, पं. संजय राजवेद, पं. प्रेमनारायण तिवारी, राधेश्याम राठौर, सुधीर साकल्ले, कौशल मेहरा, आशीष अग्रवाल, शिवनारायण लाड, सोहन मालवीय, राजू चतुर्वेदी, प्रेम डायने, हेमंत मंगवानी, खैमचंद जेठवानी, निर्मल मंगवानी, संजय पाठक, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की नेहा कटारे, नीलम मेहरा, गिरिजा राठौर, पंजिता गाठे, वंदना राठौर, मंजू भगत, चिंकी जया खंडेल, नेहा, ज्योति मंगवानी, झुमका बाई, ऐनी हेरी, मिली राठौर, श्री राठौर, जानकी अग्रवाल, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, सौम्य लाड़, आरती, कनक, अंजूला चित्तौडे, माधुरी, सोनू लाड़, मीरा लाड़, धानी चावड़ा, खूशबू राठौर, कुमकुम उपाध्याय, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post