ad

पहली बार वृद्धाश्रम में आकर्षक सजावट, बजे ढोल, हुआ तुलादान


वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नन्हे वियांश राठी ने मनाया प्रथम जन्मदिन

पहली बार वृद्धाश्रम में आकर्षक सजावट, बजे ढोल, हुआ तुलादान

सिवनी मालवा। नगर के वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी के पोते चि. वियांश राठी ने अपना प्रथम जन्मदिन बड़े ही अनोखे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। वियांश ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम को गुब्बारों एवं फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ तुलादान किया गया और बुजुर्गों के बीच खुशी का केक काटा गया। यह पहला अवसर था जब वृद्धाश्रम में इस तरह जश्न का माहौल देखा गया।

इस दौरान नन्हे वियांश ने सभी माताओं को सुंदर साड़ी एवं पिताओं को गमछा भेंट कर पैर छूकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने भी नन्हे वियांश को गोद में लेकर खूब आशीर्वाद और दुलार दिया। तत्पश्चात सभी बुजुर्गों को स्वल्पाहार कराया गया।

इस अवसर पर वियांश के दादाजी, पत्रकार विनीत राठी ने कहा - "आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। आज मेरे लाड़ले पोते वियांश का प्रथम जन्मदिन है एवं माता रानी के आगमन का भी प्रथम दिन है, सोचा क्यों न यह खुशी हम अपने बुजुर्ग माताओं-पिताओं के साथ मनाएं।"

उन्होंने कहा, "आप लोगों के आशीर्वाद से बढ़कर दुनिया में कोई उपहार नहीं है। माना जाता है कि बच्चों में भगवान का रूप होता है और बुजुर्गों में भगवान का आशीर्वाद होता है। आज मेरे पोते के जन्मदिन पर यदि आपका आशीर्वाद उसे मिल गया तो उसका पूरा जीवन सफल हो जाएगा। मेरा पोता अभी बोलना भी नहीं सीखा, लेकिन आज वह आप सबके बीच आकर जो मुस्कुरा रहा है, यही उसकी प्रार्थना है कि आप सब स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें।"इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीक नन्द किशोर व्यास राजा तिवारी के के यदुवंशी रामशंकर दुबे अरुण कश्यप राजू राठौर धीरज शर्मा उमेश गौड शेखर बातव नीरज यादव सुधीर मालवीय जगदीश राठी सचिन महेश्वरी दीपक दीक्षित आनन्द कुशवाहा विपुल सारडा सहित पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं स्नेह जन उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post