काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 213 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई
आज दिनांक 17.10.2026 की शनिवारीय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता विजय चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि डाॅक्टर जगदीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि गणेश प्रहरी जी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना जी ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत विमल बिहारी जी ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, दीपक दबंग, आशिक बनारसी, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, गणेश सिंह प्रहरी, खलील राही,विजय चंन्द्र त्रिपाठी, बिमल बिहारी, सुबोध सिन्हा, प्रदीप कुमार, डॉक्टर जगदीश गुप्ता ,सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।
उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
