ad

वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में सम्पन्न



वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में सम्पन्न

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई।
बैठक में राजकुमार दुबे के के गुप्ता, जेपी अग्रवाल एवं राजेंद्र दुबे का जन्म दिवस मना कर, बधाइयां देकर उपहार सामग्री भेंट की गई। 
इस अवसर पर मंच के सदस्य एवं कवि टी आर चौलकर ने अपनी कविता "कोई कर दे परदेसी की बात"ताराचंद देवानी ने अपनी कविता "कुछ तैरते तैरते डूब गए"भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत की।
मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। 
कार्यक्रम के अंत में मंच सदस्यों के दिवंगत परिजनों सरला हिरनवार नागपुर एवं दुर्गेश ठाकुर भोपाल को 2 मिनट का मन रखकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेश रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ के एस उप्पल ,डॉ विनोद सिरीया, डॉ केसी साहू , डॉ ए के शुक्ला,राम किशोर चोरे, अशोक सक्सेना,जीपी दीक्षित ,सुरेंद्र सिंह तोमर ,राजकुमार डूबे, अरुण मेहतो ,विजय मंडलोई,  ,टी आर चौलकर, श्याम सुंदर पटेल, केके गुप्ता, घनश्याम दास मित्तल,ताराचंद देवानी, सूरत सिंह सोलंकी, हेमंत भट्ट ,शिव प्रकाश चौबे,जेपी अग्रवाल ,एनआर अग्रवाल, आशा अग्रवाल आदि की अपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post