ad

अनंत कालीन भक्तामर विधान के लिए मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का मिला आशीर्वाद



अनंत कालीन भक्तामर विधान के लिए मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का मिला आशीर्वाद

 ललितपुर। तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में 12 अगस्त 2026 से चल रहे अनंत कालीन भक्तामर विधान के लिए मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का आशीर्वाद मिला। दलालबाग इंदौर में चल रहे मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के चातुर्मास में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर मुनि श्री की पावन प्रेरणा से चल रहे भक्तामर विधान की जानकारी दी एवं श्रीफल समर्पित किया, जिसके लिए मुनि श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मनीष जैन, सुधीर कुमार, रीतेश चौधरी, कल्पना, दर्शना, प्रियंका आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा ने देते हुए बताया कि आचार्य विद्यसागर महाराज एवं नवाचार्य समयसागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की पावन प्रेरणा से तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में प्रतिदिन सुबह भक्तामर विधान सायं काल में णमोकार महामंत्र का पाठ एवं प्रत्येक चतुर्दशी को भक्तामर पाठ के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है एवं ब्रह्मचारिणी मानी दीदी के निर्देशन में पाठशाला संचालित हो रही है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post