ad

समाजसेवी स्व.श्री अजीत कुमार लोढा की स्मृतियों को याद कर सकल जैन समाज ने सम्मान कर भेट किया प्रशस्ति पत्र



समाजसेवी स्व.श्री अजीत कुमार लोढा की स्मृतियों को याद कर सकल जैन समाज ने सम्मान कर भेट किया प्रशस्ति पत्र

स्व.श्री लोढा के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए सांसद विधायक नपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों ने किया नमन

सकल जैन समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। सकल जैन समाज द्वारा  कुशाभाउ ठाकरे आडिटोरियम मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे समाजसेवी स्व.श्री अजीत कुमार लोढा के सामाजिक योगदान एवं संगीत के माध्यम से प्रभुभक्ति के अविस्मरणीय योगदान को श्रद्वापूर्वक स्मरण कर गौरवशाली स्मृतियो के सम्मान मे प्रशस्ति पत्र भेट किया गया।
 प्रशस्ति पत्र सांसद श्री सुधीर गुप्ता विधायक श्री विपिन जैन पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं सकल जैन समाज के अघ्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन गोटावाला,संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढा द्वारा स्व.श्री लोढा के सुपुत्र लोकेन्द्र श्रीमती रीता लोढा एवं पोत्र सी.ए. तनिष्क लोढा,को सम्मान सहित भेट किया। 
सकल समाज की ओर से सम्मान स्वरूप भेंट प्रशस्ति पत्र मे स्व.श्री अजीत कुमार लोढा के सामाजिक योगदान,धार्मिक गतिविधियो के प्रति निष्ठा ,साधु संतो की सेवा मे अग्रणी और प्रेरणादायी जीवन का विशेष उल्लेख किया। 
अपने संबोधन में समाज अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र जैन ने कहा कि स्व. श्री लोढ़ा का जीवन त्याग,सेवा ,संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देता है,उनके द्वारा किये गये कार्य एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
 इस अवसर पर योग गुरु श्री सुरेन्द्र जैन की योग माध्यम से सेवाओं के लिए विद्या रत्न सम्मान प्रदान किया गया साथ ही सकल जैन समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । 
साथ ही विकसित भारत 2047 में जैन समाज की भूमिका पर केंद्रित विशेष संग्रह का विमोचन किया गया । संपादक मण्डल को भी सम्मानित किया गया ।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री विपिन जैन, श्री सुरेन्द्र लोढा संयोजक सकल जैन समाज ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर,उपााध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला,सचिव साहित्य परिषद डा. ज्ञानचंद खिमेसरा,चिकित्सा प्रकोष्ठ सदस्य डा.आशीष खिमेसरा समाज सेवी डॉ घनश्याम बटवाल, श्री विजय सुराना, श्री दिलीप लोढा,श्री शांन्तिलालजी बडजात्या, श्री ब्रजेश जोशी डा.गुणमाला खिमेसरा ,श्री संजय मुरडिया,श्री मनीष सेठी,श्री प्रताप कोठारी श्री शेखर कासमा श्री तलेरा,श्री शेलेन्द्र भण्डारी ,श्री मनोज जैन मारूति,सकल जैन समाज पदाधिकारीगण,पूर्व अध्यक्षगण,महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।संचालन श्रीमती अंजलि अंकुश जैन द्वारा किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post