काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी सम्पन्न
वाराणसी । शनिवारीय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता चुनार से पधारे आदरणीय अशोक प्रियदर्शी जी, मुख्य अतिथि शैलेंद्र अमबष्ट जी, विशिष्ट अतिथि दीपक दबंग जी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक् नाथ सोनाँचली जी ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत डा. छोटे लाल मनमीत ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, अशोक प्रियदर्शी, शैलेंद्र अमबष्ट, दीपक दबंग, आशिक बनारसी, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, गणेश सिंह प्रहरी, वहिद इकबाल लोहतवी, डा. छोटे लाल मनमीत, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, टीकाराम आचार्य, रामजतन पाल सज्जन, जमाल बनारसी, बिमल बिहारी, मुनीन्द्र श्रीवास्तव फुर्तीला, सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।
उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
