सरोकार साझा मंच की बैठक संपन्न
इंदौर । गांधी वाद: जैसा मैने समझा, त्योहार कैसे मनाएँ ? और देश के नायक/नायिका पर गीत/कविता- इन तीन विषयों को लेकर सरोकार साझा मंच की माह अक्टूबर की बैठक संपन्न हुई।
इस संस्था ने अपने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण कर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। वर्षभर का प्रतिवेदन करुणा प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रत्येक माह की ऑफलाइन व ऑनलाइन होने वाली गतिविधियों का लेखा-जोखा था। डॉ.वंदना मिश्रा के उपन्यास "केशव"की समीक्षा कृष्णा जोशी ने की।महिमा शुक्ला,वंदना शर्मा व मृदुला शर्मा ने गांधी वाद पर अपने ठोस विचार रखे। अंजु मोटवानी, आशा मुंशी, रश्मि तिवारी तथा आरती तिवारी ने गीतों से समां बांधा वहीं सुरभि शुक्ला व कविता चौहान और महिमा शुक्ला ने क्रमशः लाल बहादुर शास्त्री गांधी जी व सुभद्राकुमारी चौहान पर स्वरचित कविता पाठ किया। संगीता चौहान ने त्योहारों को कैसे मनाया जा सकता है _विषय पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। जयश्री शर्मा और प्रतिभा तिवारी ने आयोजक की भूमिका निभाते हुए रोचक गेम करवा कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंत में स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाते हुए कार्यक्रम का समापन जयश्री शर्मा के आभार से हुआ।
Tags:
साहित्यिक समाचार
