साहित्यकार एवं समाजसेवी श्रीमती श्यामा देवी ओझा को समग्र समाज ने श्रद्धांजलि दी
इटारसी । देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ,सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा ,पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पूर्ब विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ,नर्मदा अंचल के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर राजेश शर्मा ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी, समाजसेवी श्रीमती नलिनी मेहरा , परशुराम सेना मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनूप शुक्ला , प्रदेश संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी एवं प्रेम गुरु सहित लगभग 1000 से अधिक समग्र समाज के स्वजन उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती श्यामा देवी ओझा के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला और प्रमाणित किया कि वह एक साहित्यकार के साथ-साथ समाजसेवी एवं धर्म प्रिय महिला थी। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने उनके छोटे सुपुत्र रहते हुए सामाजिक धार्मिक कार्यों सहित खेल जगत में भी अपना स्थान बनाया उसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में समग्र समाज के व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। श्रद्धांजलि सभा रेसलपुर के प्लेटटिनम रिजॉर्ट में आयोजित की गई थी।
Tags:
समाचार
