ad

वाराणसी में T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण


वाराणसी में T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण हुआ

वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी में प्रस्तावित T-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन जी ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  पंकज चौधरी जी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन जी ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। आज देश व प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। हम दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाना, उनके भीतर नई उम्मीद व आत्मविश्वास जगाना तथा खेल के माध्यम से एक समावेशी भारत के निर्माण का संदेश देना है।
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी को प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा एवं तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का धन्यवाद किया और कहा कि हम सब दिव्यांगजन उनके साथ हैं। संयोजक वीरभद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी के माध्यम से दी गई।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post