स्व.अशोक सिंघल जन्मशताब्दी पर युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
युवाओं को राष्ट्र निर्माण,सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ना मुख्य उद्देश्य
युवा जिस दिशा में बढ़ते हैं उसी दिशा में देश व समाज की प्रगति तय - नवल भदौरिया
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा श्रद्धेय स्व. श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधी कॉलोनी इटारसी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
युवा संवाद कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय श्री सुरेंद्र सिंह जी चौहान एवं प्रांत मंत्री श्री नवल सिंह जी भदौरिया,मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमति अर्चना मालवीय एवं समाज सेविका डॉ नेहा भंडारे दीदी का मार्गदर्शन युवाओं को प्राप्त हुआ,उन्होंने *नारी सशक्तिकरण और युवाओं में बढ़ती हुई नशे की लत,मोबाइल के दुष्परिणाम के विषय में अपनी बात रखी।* संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने किया।
मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री नवल सिंह भदौरिया ने कहा कि हम विश्व का कल्याण चाहने वाले लोग हैं। संसार को ठीक रखने के लिए वह सब गुण हम सबके अंदर होने चाहिए। आवश्यक गुण हमारे अंदर आएंगे तो आने वाली पीढ़ी अच्छी होगी,इस विचार को रखते हुए काम करना चाहिए,उन्होंने *समाज तथा राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।*
उक्त अवसर पर बांद्राभान राम जानकी मंदिर के महंत राहुल शर्मा,विद्यालय के प्राचार्य विनय सोनिया,विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया,जिला सुरक्षा प्रमुख पवन सिंह कीर,नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी,प्रीतम सिंह राजपूत तथा शिक्षक,शिक्षिकाएं व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम
Tags:
समाचार
