ad

किशोर नगर में सीताराम फलहारी बाबा व्दारा दिव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन 20 दिसंबर से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा


किशोर नगर में सीताराम फलहारी बाबा व्दारा दिव्य श्रीमद् भागवत कथा आयोजन 20 दिसंबर से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज उत्तर प्रदेश के श्री श्री 1008 स्वामी जयरामदास जी महाराज (सीताराम फलहारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध) बाल ब्रह्मचारी के मुखारविंद से आगामी 20 से 26 दिसम्बर तक होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य कलश यात्रा संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी के दिशानिर्देश में मातृशक्ति की उपस्थिति में कथा स्थल तक निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंदिर पुजारी पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य में रविवार 22 दिसम्बर से शनिवार 26 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक किशोर नगर स्थित श्री हनुमान वाटिका में होगा। समिति के मनोहर चंदानी ने कहा कि  सीताराम फलहारी बाबा  ने जीवन प्रांत अनाज ग्रहण नहीं किया है मात्र दूध एवं फलों से ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गंगा किनारे स्थित आश्रम में विगत 50 वर्षों से अखंड सीताराम कीर्तन एवं भंडारा जारी है।धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान लाभ लेने की अपील मनोकामनेश्वर महिला मंडल मातृशक्ति, किशोर नगर रहवासी संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी आदि समिति पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा की गई है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post