सरायपाली में दो दिवसीय आवासीय कराते मास्टर ट्रेनिंग कैंप का सफलतापूर्वक हुआ समापन
सरायपाली । क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामचंडी भवन, सरायपाली में दो दिवसीय आवासीय कराते मास्टर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन यूनाइटेड कराते एण्ड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। यह शिविर 7 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। इस विशेष अवसर पर अतिथि के रूप में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत (स्वास्थ्य विभाग), श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़, श्री दंडधर साव भाजपा मंडल अध्यक्ष केदुवां, श्रीमती पद्मा पटेल महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा केदुवां, श्रीमती भगवती त्रिपाठी कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सरायपाली, श्री लिंगराज साहू अध्यक्ष सरपंच संघ सरायपाली ब्लॉक, एस. पी. चौहान भूतपूर्व प्रबंधक, पी.एन.बी., कैंप को सफल बनाने में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजराज साहू (अध्यक्ष यू.के.एस.ए.छ.ग.) और संचालन अक्षय कुमार कंवर (सचिव यू.के.एस.ए.छ.ग.) द्वारा किया गया।इस दौरान संस्था के सह-संस्थापक सुंदरलाल डडसेना, संरक्षक जगदीश चौहान, तथा कराते मास्टर ट्रेनिंग कोच मुरलीधर डड़सेना व देवनारायण बरिहा, महिला प्रशिक्षक कु. लता साहू , कु. अनीता बरिहा ने खिलाड़ियों को बारीकियां सिखाईं। इसके अलावा प्रभारियों में त्रिलोचन पटेल (बिलासपुर संभाग), तोशराम चौधरी (बस्तर संभाग) और वेणुधर भोई (सरायपाली) लवकुमार सीदार (बसाना) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में उभरते हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में सूरज भोई, देवेश भोई , विजय पटेल राहुल भोई , जयंत साहू , नीतीश नायक , खीरोद ओगारे , आलोक प्रधान , देवेश साहू, प्रेमसागर निषाद , गौतम नन्द , दीपेश सीदार , उज्ज्वल साहू , राकेश साहू बालिका वर्ग खिलाडीयों मे कु. अंकिता चंद्रा , कु. चेतना यादव , कु. पूर्णिमा भोई , कु. नीतू साहू , कु. आकांक्षा महंत समेत कई अन्य युवा खिलाड़ी एवं कोच शामिल रहे।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों को कराते की उन्नत तकनीकों, अनुशासन, फिटनेस और आत्मरक्षा के विभिन्न पैंतरों का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय इस सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नया जोश और उत्साह देखने को मिला है।
Tags:
समाचार
