ad

इटारसी बस स्टैंड पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर सांकेतिक बंद पूर्णतः सफल



इटारसी बस स्टैंड पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर सांकेतिक बंद पूर्णतः सफल

इटारसी। इटारसी के मुख्य बस स्टैंड को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर आज संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) इटारसी द्वारा आयोजित सांकेतिक बंद का अभियान पूर्णतः सफल रहा।

इस बंद में होटल, चाय-पान, किराना, कपड़ा, सर्राफा, खाद-बीज सहित नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जनहित की इस मांग का समर्थन किया।

संयुक्त व्यापार महासंघ (रजि.) ने इस सफल बंद के लिए इटारसी के समस्त व्यापारियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

बंद के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु जयस्तंभ चौक पर एकत्रित हुए तथा बैठक एवं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांग को बुलंद किया।

इसके पश्चात महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश महोदय से मिला और इटारसी के मुख्य बस स्टैंड को पुनः प्रारंभ करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने आम यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से जिलाधीश महोदय को अवगत कराया। जिलाधीश महोदय ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

महासंघ का स्पष्ट कहना है कि इटारसी का मुख्य बस स्टैंड जनहित में पुनः प्रारंभ होना चाहिए। यह केवल व्यापारियों का नहीं, बल्कि पूरे नगर के नागरिकों और यात्रियों का मुद्दा है।

 आंदोलन को सफल बनाने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सन्मुखदास चेलानी, राजेंद्र (बबलू) अग्रवाल, प्रमेश जैन, विशाल अग्रवाल, धर्मेश सिंघवी, कर्मवीर गांधी, जयप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र मालवीय, योगेश मालवीय, मोहित मेना, आदर्श साहू, राजू अग्रवाल, मुकेश साहू, रोमी जायसवाल, विनोद कासर, दिनेश गर्ग, राजकुमार पटेल, संतोष गुरयानी, सोनू गुरयानी, लक्की गुरयानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post