ad

कृषि उपज मंडी समिति इटारसी में प्रशासक अधिकारी (एसडीएम) द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा



कृषि उपज मंडी समिति इटारसी में प्रशासक अधिकारी (एसडीएम) द्वारा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

​इटारसी । कृषि उपज मंडी समिति इटारसी में आज दिनांक 31.10.2026 को श्रीमान भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम श्री नीलेश कुमार शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।  
​निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर मंडी में जिंस के प्रचलित भाव और सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कृषि उपज की तौल व्यवस्था, कृषक विश्राम गृह, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था को देखा गया। एसडीएम महोदय ने शौचालयों की प्रतिदिन साफ-सफाई करने और किसानों की समस्त सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।  
​इस निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल एवं मंडी कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post